खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के एजुकेशन हब गरांजी में स्थित परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा आज शनिवार काे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने परीयना में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए रहन-सहन और खान-पान के प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीयना विद्यालय के समस्त मूलभूत एवं अकादमी सामग्रियों का जायजा लिया। परीयना दिव्यांग विद्यालय में श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, अल्प दृष्टिबाधित, मानसिक मंद, बहू दिव्यांग, अधिगम अक्षमता बच्चे अध्यनरत है।
छात्रावास में रहने वाले बच्चों को उनके आवश्यकता अनुसार विद्यालय में केयर टेकर, रसोइया, स्वीपर के साथ-साथ दो विशेष शिक्षक एक संगीत शिक्षक और एक ऑडियोलॉजिस्ट पदस्थ हैं, कलेक्टर ममगाईं द्वारा किचन डाइनिंग रूम, अतिरिक कक्ष, शौचालय मरम्मत, बाउंड्री वॉल आदि का जायजा लिया। उन्होंने मरम्मत योग कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Trending
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


