Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा में होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। जून के दूसरे हफ्ते से शुरू हुए मानसूनी बारिश से कहीं बाढ़ तो कहीं नदी नाले उफान पर हैं। कहीं बारिश इस कदर कहर बरपा रही है कि लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बात करें छत्तीसगढ़ के मौसम की तो प्रदेश में मानसून के चलते बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले में संलिप्त आबकारी अफसरों के खिलाफ अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ईओडब्ल्यू ने सभी आबकारी अफसरों को 5 जुलाई को सुबह 11 बजे एसीबी/ईओडब्ल्यू विशेष न्यायालय में पेश होने नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद आबकारी अफसरों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। यदि ऐसा कुछ होता है तो राज्य निर्माण के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी। यहां खास बात यह है कि एसीबी/ईओडब्ल्यू अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं कर रही है, क्योंकि सभी राजपत्रित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12:30 प्रेस वार्ता होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर जानकारी दे सकते हैं। इस प्रेस वार्ता में सह प्रभारी, वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यशाला का आयोजन आज रायपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया जाएगा। कार्यशाला दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाले और संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2015 से लगातार चलाया जा रहा है, जिसका मकसद राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूती देना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों और मंत्रालय में विभागीय बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में में सुबह 11 बजे से “संसदीय रिपोर्टिंग कैसे करें?” विषय पर कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा पहुंचेंगे। यहां वे 2:00 बजे से 3:00 बजे तक नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं सीएम साय दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक मंत्रालय, महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण…
KWNS – रायपुर l देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के अनुभव साझा किए और बोगस व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई, पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के प्रयोग तथा फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पर रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस समूह का संयोजन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद पी. सावंत कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने…
KWNS – रायपुर l देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके (20ः20ः013) और एनपीके (12ः32ः13) के वितरण लक्ष्य में 3.10 लाख मेट्रिक टन…
*नियद नेल्ला नार और युक्तियुक्तकरण से माओवाद प्रभावित गाँव में लौटी शिक्षा की रौशनी* KWNS – रायपुर l कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की पहल को जाता है। बीते कुछ वर्षों में माओवादी…
शिक्षिका हेमंती परिहार को घर के पास मिला स्कूल, कहा शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल युक्तियुक्तकरण योजना से न केवल शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि छात्र और शिक्षक अनुपात संतुलित होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। युक्तियुक्तकरण के पश्चात कई अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से स्कूलों में पदस्थापना दी गई। पदस्थापना मिलने से शिक्षकों में उत्साह एवं खुशी स्पष्ट नजर आ रहा है। इस योजना के तहत शिक्षकों का स्थानांतरण इस तरह किया गया…
दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की मुंगेली इकाई का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई को नगर के प्रतिष्ठित होटल सिंह इंटरनेशनल में सायं 7:00 बजे आयोजित किया गया है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जनसमूह शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने बताया कि समारोह में देश व राज्य के राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र की कई…

