खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। जून के दूसरे हफ्ते से शुरू हुए मानसूनी बारिश से कहीं बाढ़ तो कहीं नदी नाले उफान पर हैं। कहीं बारिश इस कदर कहर बरपा रही है कि लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बात करें छत्तीसगढ़ के मौसम की तो प्रदेश में मानसून के चलते बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर में बाढ़ का खतरा है। बाकी हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है।
बता दें कि, बीती रात राजधानी रायपुर में लगातार बारिश होती रही, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई से लेकर आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान मूसलाधार बारिश , तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


