Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 255.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 427.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 84.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 228.4 मि.मी., सूरजपुर में 272.4 मि.मी., जशपुर में 393.9 मि.मी., कोरिया में 336.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 242.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वे दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, प्रखर विचारक और शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकता के प्रबल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश जा चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहकम में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा…
पौराणिक मान्यता है कि सावन में शिव जी पृथ्वी पर अपने ससुराल आते हैं और भक्तों के संकट दूर करते हैं। यही वजह है इस पवित्र महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पूजा, जलाभिषेक करते हैं।सावन इस साल 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। शिव जी की पूजा में जल के अलावा बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है लेकिन अधिकतर लोग पूजा के समय शिवलिंग पर बेलपत्र गलत तरीके से चढ़ाते हैं। आइए जानते हैं सावन में शिव पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र किस तरह चढ़ाएं और क्या है इसके नियम। कैसा होना चाहिए…
नई दिल्ली। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया है। गिल ने पहली पारी में ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद दूसरी पारी में गिल ने जबरदस्त शतक लगाया है। इस दौरान उन्होंने ब्राइन लारा के एक मैच में 400 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए हैं। वहीं ब्राइन लारा ने भी एक ही मैच में 400 रन जड़े थे। हालांकि इस दिग्गज खिलाड़ी ने ये रन एक ही पारी में बना दिए थे, उन्हें दूसरी पारी में खेलने का मौका नहीं मिला था।…
नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को 20 जून को रिलीज किया गया था। फिल्म ने आते ही ‘हाउसफुल 5’ से टक्कर ली और उस पर भी भारी पड़ गई। इसके बाद कई दूसरी रिलीज हुई फिल्मों जैसे साउथ की ‘कन्नप्पा’ और हाल में रिलीज हुई ‘मेट्रो इन दिनों’ के सामने भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती रही। इस बीच पिछले हफ्ते ब्रैड पिट की F1 रिलीज हुई और इस हफ्ते ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’। इन दोनों फिल्मों को भी इंडियन फैंस पसंद कर रहे हैं और इनका कलेक्शन ताबड़तोड़ हो रहा है। इसके बावजूद आमिर…
नई दिल्ली। पश्चिम चम्पारण ज़िले में मौसमी सब्ज़ियों की खेती खूब की जाती है। जानकार बताते हैं कि पोषक तत्वों से भरे होने के बावजूद भी मॉनसून में सभी हरी सब्ज़ियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होता है। हालांकि कुछ ऐसी भी सब्ज़ियां हैं, जिन्हें मॉनसून में स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। इनमें लौकी, तोरी, खीरा, करेला, चुकंदर इत्यादि शामिल हैं। समझ कर करें सब्ज़ियों का सेवन बरसात के सीजन में मौसमी इंफेक्शन होने की संभावना बेहद प्रबल होती है। मॉनसून के दौरान खानपान से होने वाली बीमारियों की चपेट में व्यक्ति जल्दी आ जाता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। रेलवे ने बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आठ दिन स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। दरअसल,पहले भी इन दोनों स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, हालांकि वह सिर्फ दुर्ग से 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई को उपलब्ध थी। अब नए नंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से 07,…

