नई दिल्ली। पश्चिम चम्पारण ज़िले में मौसमी सब्ज़ियों की खेती खूब की जाती है। जानकार बताते हैं कि पोषक तत्वों से भरे होने के बावजूद भी मॉनसून में सभी हरी सब्ज़ियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होता है। हालांकि कुछ ऐसी भी सब्ज़ियां हैं, जिन्हें मॉनसून में स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। इनमें लौकी, तोरी, खीरा, करेला, चुकंदर इत्यादि शामिल हैं।
समझ कर करें सब्ज़ियों का सेवन
बरसात के सीजन में मौसमी इंफेक्शन होने की संभावना बेहद प्रबल होती है। मॉनसून के दौरान खानपान से होने वाली बीमारियों की चपेट में व्यक्ति जल्दी आ जाता है। इसीलिए साल के इन महीनों में खानपान पर ध्यान देने की अत्यधिक आवश्यकता है। पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने इस समस्या के समाधान के लिए कुछ विशेष हरी सब्ज़ियों की जानकारी दी है, जिसका सेवन मानसून के दौरान सेहत के लिए उत्तम बताया गया है।
मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
भुवनेश बताते हैं कि मानसून के दौरान करेले का सेवन स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। यह शरीर की टॉक्सिसिटी को काम करता है, साथ ही खून की गंदगी को भी साफ करता है। स्वाद में कड़वा होने के बावजूद, करेले के पोषण और चिकित्सकीय गुण आपको स्वस्थ रहने और मानसून की बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
नहीं होंगी मौसमी बीमारियां
आयुर्वेद के अनुसार लौकी बारिश के मौसम में खाने के लिए एक बेहतरीन सब्जी है। इस मौसम में इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इसका स्वाद मीठा और गुण ठंडक देने वाला होता है। कब्ज़, गैस और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी लौकी का सेवन रामबाण बताया जाता है।
त्वचा रोग और एनीमिया में लाभप्रद
मॉनसून के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप तोरी का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं तोरी कफ और पित्त नाशक के साथ भूख बढ़ाने वाली सब्ज़ी है।त्वचा के रोग, एनीमिया और सूजन वाले लोगों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है।इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ ऑक्सीडेशन की प्रकिया को कम करता है।
गर्मियों का सुपर फूड
खीरा को गर्मियों का सुपर फूड कहा जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ पाचन में सुधार और वजन को नियंत्रित करता है। बरसात में जहां ज्यादातर सब्ज़ियों में फंगस और टॉक्सिसिटी जैसी समस्या दिखने लगती है, वहीं खीरा इन सभी समस्याओं से बचा रहता है।
Trending
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात


