Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह के बाद समाजिक बहिष्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अजय खूंटे और नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन आज भी समाज ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।नेहा ने अपनी मां सुलेखा साहू सहित महिला समूह के अन्य सदस्यों पर नामजद शिकायत की है। पीड़ितों के अनुसार, समाज ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है। आसपास के लोग उनकी किराना दुकान से सामान खरीदने से मना कर रहे हैं। इतना ही…
3200 करोड़ के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 31 अधिकारियों की लूट का खुलासा: किसे मिला कितना हिस्सा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाले में 11 आबकारी अधिकारियों ने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमीशनखोरी की। वसूली की रकम से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्वयं और परिजनों के साथ ही बेनामी चल-अचल संपत्ति खरीदी। वहीं, कारोबारी में निवेश एवं बेहिसाब खर्च किया। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पेश किए गए चालान में ईओडब्ल्यू ने इसका खुलासा किया है। हम आपको 31 अधिकारियों को इस कमीशन का कितना हिस्सा मिला इसकी जानकारी दे रहे है। चार्जशीट के अनुसार, नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 39 खसरों और 3 रजिस्ट्रियों में जमीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 10 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर रायगढ़ जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायगढ़ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा जाएंगे। वे लगभग 11:30 बजे “श्री गुरु दर्शनम्” करेंगे और आध्यात्मिक संतों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित…
*मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर है। मुख्यमंत्री…
लोकसंस्कृति की गूंज के बीच रणनीति का मंथन खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट के रमणीय वातावरण में उत्साह, रणनीति और संस्कृति के समन्वय के साथ जारी है। शिविर के दूसरे दिन की बैठकों के बाद हुए सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और नृत्य ने माहौल को जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन खुद “मांदर” थामकर पारंपरिक धुनों पर झूमते नजर आए। उनके साथ सांसदों और विधायकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। * प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य और भागीदारी स्थान: मैनपाट, जिला सरगुजा (जिसे छत्तीसगढ़ का ‘मिनी शिमला’ कहा…
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर आर के तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और मांगों की जानकारी दी। बैठक में कर्मचारियों ने समयमान, वेतनमान, पदोन्नति तथा अन्य कर्मचारी कल्याणकारी लाभों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं, को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 28 लाख 50 हजार के ईनामी 4 महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आज बुधवार काे लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राॅय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 आत्मसमर्पित नक्सिलयों में 1.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति योजना अंतर्गत बेमेतरा (ग्रामीण) परियोजना द्वारा श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश् योजना के तहत ग्राम बीजाभाट के कर्मा भवन में महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा एक माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 30 इच्छुक किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती योगेश्वरी निर्मलकर द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी…

