Author: Khabar World

*मुख्यमंत्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात* KWMS –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत…

Read More

*श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं* KWNS –  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था और श्रद्धा को मूर्त रूप देने हेतु प्रारंभ की गई ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के मंगलमयी होने की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि…

Read More

कहा– युवाओं के लिए बने प्रेरणास्त्रोत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। सीएम ने कहा, शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा…

Read More

अप्रैल माह से डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा भुगतान खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले की महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जा रहा है। हितग्राहियों के पास स्वयं के नाम से आधार लिंक डीबीटी आधारित बैंक खाता होना चाहिए। योजना प्रारंभ माह मार्च 2024 से माह मार्च 2025 तक कुल 13 माह का भुगतान हितग्राहियों को डीबीटी एवं एन.ई.एफ.टी दोनों माध्यमों से किया गया है। वर्तमान में माह अप्रैल 2025 से राज्य शासन द्वारा केवल डीबीटी के माध्यम से योजना अंतर्गत राशि का भुगतान किया…

Read More

लैम्पस समितियों के माध्यम से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क्विंटल बीज का वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। खरीफ फसल सीजन 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा समूचे बस्तर संभाग में अब तक करीब एक लाख 15 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 600 करोड़ रुपए अल्पकालीन फसल ऋण प्रदान किया गया है। वहीं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 58 हजार 159 मैट्रिक टन उर्वरक तथा 33062 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराया गया है। सीईओ केएस ध्रुव ने बताया कि डीएपी खाद के विकल्प के तौर पर एसएसपी एवं एनपीके…

Read More

जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 34 आवेदन प्राप्त हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर…

Read More

कार्रवाई और आंकड़ों पर आधारित ठोस रणनीति बनी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टोरेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आज सड़क सुरक्षा, पशु क्रूरता निवारण तथा नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने की। बैठक में मई माह में हुई पिछली बैठक के निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री साहू ने नशीले पदार्थों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि नशा युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर रहा…

Read More

‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर हुआ आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नया कौशल सीखना एक नई दुनिया को देखने जैसा है। हर युवा को इस अनुभव को महसूस करना चाहिए क्योंकि सीखना ही एक ऐसा गुण है जिसे कोई भी हमसे छीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बीती देर रात, छोटे डोंगर थाना क्षेत्र से महज़ 6 किलोमीटर दूर स्थित मढ़ोनार गांव में एक जिओ मोबाइल टावर में आग लगा दी, जिससे टावर का जनरेटर जलकर खाक हो गया। हालांकि विद्युत आपूर्ति चालू रहने के कारण टावर कार्यरत है। नक्सलियों द्वारा जिओ टावर को निशाना बनाना, उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की संचार व्यवस्था को बाधित करना और स्थानीय लोगों में डर फैलाना है ताकि वे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से कटे रहें। घटना की सूचना मिलते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन किसानों को खेती-किसानी हेतु उन्नत तकनीक सुलभ करवाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से नैनो डीएपी को बढ़ावा दे रही है। जो पैदावार बढ़ाने के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। इसी क्रम में अब साधारण डीएपी के स्थान पर नैनो डीएपी को विकल्प के तौर पर आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अब सहकारी समितियों के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उपसंचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव ने कृषि समसामयिक सलाह में किसानों को डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक रूप में नैनो डीएपी का…

Read More