Author: Khabar World

प्रेस नोट व बुकलेट में 357 नक्सली मारे गए बताया, इससे पहले 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का किया था जिक्र खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने एक इंग्लिश में जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सालभर में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके कुल 357 साथी मारे गए हैं। जबकि, कुछ महीने पहले भी नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने लेटर जारी किया था। जिसमें डेढ़ साल में 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र था। वहीं पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ साल में सिर्फ बस्तर में ही करीब…

Read More

KWNS  –  PRIYA PATHAK, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्रयंबक गांव में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग का मां गंगा से संबंध है। पढ़ें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की कहानी- अभी भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। इस माह में शिव जी के मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए शिव भक्त जाते हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग। यह मंदिर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग को लेकर मान्यता है कि यहां शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था यानी यहां शिवलिंग की किसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था। प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी थी। सदन में विपक्षी सदस्यों ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इसी दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में ही भिड़ गए। दोनों ही सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। दोनों सदस्यों के बीच बढ़ते मामला और सदन की मर्यादा भंग होता देख स्पीकर डॉ। रमन सिंह ने तत्काल हस्तक्षेत करते हुए कड़ी टिपण्णी की। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पक्ष-विपक्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया। डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है। इस पर विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही और जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। इससे पहले जल जीवन मिशन मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भारी हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। डॉ.…

Read More

सावन का आज पहला सोमवार है। इस दिन कई लोग घर या मंदिर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से घर में खुशहाली आती है साथ ही धन, सुख, समृद्धि का आगमन होता है। सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा के कुछ नियम हैं, इनका पालन न करने वाले पुण्य की जगह पाप के भागी बनते हैं। किसने की सबसे पहला पार्थिव शिवलिंग पूजा ? शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग की पूजा प्राचीन काल से ही प्रचलित है। कलयुग की शुरुआत में पार्थिव शिवलिंग का पूजन कूष्माण्ड ऋषि के पुत्र मंडप ने…

Read More

नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया को 193 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में वो सिर्फ 170 रन ही बना पाई। यह साल 2018 के बाद पहली बार है जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर टीम इंडिया को हराया है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने काफी देर तक भारत की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा, लेकिन उनकी 61 रनों की पारी भारत को 22 रनों की हार से नहीं बचा पाई। भारत और इंग्लैंड, दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए थे। दूसरी…

Read More

नई दिल्ली। आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब ये चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने अब तक धमाकेदार कमाई की है। यहां तक कि चौथे वीकेंड पर भी इसके कारोबार में तेजी देखी गई। चलिए यहां जान लेते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को कितना कारोबार किया है? इमोशनल फैमिली ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ को इसकी शानदार और आमिर खान सहित तमाम स्टार् कास्ट की परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिली है। यही वजह है कि मां, मेट्रो इन…

Read More

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में डिब्बा बंद खाना हमारे लिए एक आसान और तेज ऑप्शन बन गया है। ये चीजें बेशक हमारा टाइम बचाती हैं, लेकिन हेल्थ के लिए एक बड़ी खतरे की घंटी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि डिब्बा बंद खाना हमारी सेहत के लिए कितना खतरनाक है और क्यों। डिब्बा बंद खाना क्यों है खतरे की घंटी? हाई सोडियम और शुगर: डिब्बा बंद खाने में टेस्ट और प्रिजर्वेशन) के लिए सोडियम और शुगर की क्वांटिटी बहुत ज्यादा होती है। ज्यादा सॉल्ट हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ाता है। वहीं,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत कुली में तालाब के 10 वर्षीय पट्टा वितरण को लेकर रविवार 13 जुलाई को पंचायत भवन में दोपहर और रात्रि में हुए दो अलग-अलग विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। दोपहर 1:30 बजे आयोजित ग्राम सभा में पंचायत सचिव राम सोनी द्वारा पट्टा वितरण की जानकारी दी जा रही थी, तभी गांव के सरदार सिंह ठाकुर ने 5 साल का पट्टा देने की जिद पर हंगामा खड़ा कर दिया। सचिव द्वारा शासन के निर्देशों का हवाला देने पर सरदार सिंह ने मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए सचिव, सरपंच, उपसरपंच और पंचों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह में पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर बैठे गौवंशों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही 17 गौवंशों की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर बेजुबान पशुओं के शव बिखरे पड़े रहे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Read More