नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया को 193 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में वो सिर्फ 170 रन ही बना पाई। यह साल 2018 के बाद पहली बार है जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर टीम इंडिया को हराया है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने काफी देर तक भारत की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा, लेकिन उनकी 61 रनों की पारी भारत को 22 रनों की हार से नहीं बचा पाई।
भारत और इंग्लैंड, दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो देखने में बहुत छोटा लग रहा था, लेकिन लॉर्ड्स मैदान का इतिहास गवाह रहा है कि यहां चेज करना सबसे कठिन कामों में से एक रहा है।
भारत को मिला था 193 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम जब 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई तो यशस्वी जायसवाल खाता तक नहीं खोल पाए। नंबर-3 की समस्या टीम इंडिया के लिए बदस्तूर जारी है, क्यों करुण नायर से जरूरत थी कि वो बड़ी पारी खेलें, लेकिन अहम मौके पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल का बल्ला लॉर्ड्स टेस्ट में खामोश ही रहा। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाए।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक समय 82 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे, इस समय भारत को जीत के लिए 111 रन और बनाने थे। इस बीच नितीश कुमार रेड्डी ने 13 बहुमूल्य रनों का योगदान दिया और जडेजा के साथ मिलकर 30 रन जोड़े। आठवां विकेट गिरने तक भारत को 81 रनों की जरूरत थी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने काफी देर तक जडेजा का साथ निभाया। एक तरफ बुमराह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए, वहीं सिराज ने ऐसा डिफेंस किया कि गेंद उनके बल्ले से लग कर स्टंप्स से जा टकराई।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


