खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत कुली में तालाब के 10 वर्षीय पट्टा वितरण को लेकर रविवार 13 जुलाई को पंचायत भवन में दोपहर और रात्रि में हुए दो अलग-अलग विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। दोपहर 1:30 बजे आयोजित ग्राम सभा में पंचायत सचिव राम सोनी द्वारा पट्टा वितरण की जानकारी दी जा रही थी, तभी गांव के सरदार सिंह ठाकुर ने 5 साल का पट्टा देने की जिद पर हंगामा खड़ा कर दिया।
सचिव द्वारा शासन के निर्देशों का हवाला देने पर सरदार सिंह ने मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए सचिव, सरपंच, उपसरपंच और पंचों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात करीब 9 बजे सरपंच बलराम वस्त्रकार के घर हमला हो गया। सरपंच जब अपने बड़े भाई, भांजे और सचिव के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि सरदार सिंह ठाकुर, चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना और सतीष ठाकुर उर्फ सत्तु दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए थे। इन लोगों ने पंचायत सचिव राम सोनी के सिर पर लोहे के औजार और पंच से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे देवेश वस्त्रकार को भी चोट आई।
घायल सचिव का इलाज बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। घटना के बाद सीपत पुलिस ने सरपंच और सचिव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों सरदार सिंह और चंद्रमणि उर्फ मुन्नन ठाकुर को हिरासत में लिया गया और आगे की कारवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


