Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व का गरिमामय आयोजन हुआ। त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा, प्रकृति और खेती-किसानी से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो हमें अपने मूल से जोड़ता है। आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली की खुशी में डूबा है। मुख्यमंत्री निवास में भी यह पर्व पूरे उल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया…
विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर की त्वरित कार्रवाई की मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के एक युवक के मलेशिया में लापता हो जाने के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को पत्र लिखकर मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।पत्र में बताया गया है कि जूना बिलासपुर निवासी राजेश तंबोली का बेटा दीपक तंबोली (29 वर्ष) रोजगार की तलाश में 31 मई को मलेशिया गया था। 1 जून को वह कुआलालंपुर पहुंचा और वहां से परिवार वालों को कॉल कर अपनी लोकेशन बताई। बताया गया कि वह केयर सेंट्रल पॉइंट नाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना व पुलिस प्रशासन के ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार से तंग आकर 05 नक्सलियों ने सुकमा में अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा रोहित शाह और सीआरपीएफ सहायक कमाण्डेन्ट 131 वाहिनी अमित श्रीवास्तव के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। आपको बता दें आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा, चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न नक्सली…
यह कृत्य हत्या से भी गंभीर” : हाईकोर्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने CG-PSC भर्ती घोटाले में एग्जाम कंट्रोलर सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले में जस्टिस बीडी गुरु ने कहा कि ‘जो प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करता है, वह लाखों युवाओं के भविष्य से खेलता है, यह कृत्य हत्या से भी गंभीर अपराध है। प्रश्नपत्र लीक कर पीएससी जैसी प्रतिष्ठित संस्था को शर्मसार किया है। मामले के आरोपी बाड़ द्वारा फसल खाने जैसा उदाहरण हैं। बता दें, कि CG-PSC 2020 में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। जिस पर पूर्व मंत्री ननकीराम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गई हैं। वायरल हो रही तस्वीर में वे खेत में कुर्सी पर बैठकर धान की नर्सरी (बीड़ा) लगाती दिख रही हैं। कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे “ड्रामा”, “फोटोशूट” और “दिखावा” करार दिया है। वहीं, मंत्री राजवाड़े ने सधी हुई प्रतिक्रिया में कहा है – “कांग्रेस हमें न सिखाए खेती कैसे करनी है, मैंने 13 साल खेती की है, मुझे मालूम है खेत में क्या होता है। * क्या है मामला? बस्तर और सरगुजा अंचल में इन दिनों…
मुख्यमंत्री साय ने कृषि औजारों की पूजा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ यहां सजीव रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की खुशबू लिए हरेली तिहार का पारंपरिक उत्सव आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ प्रत्येक अवसर और कार्य के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग होता आया है। हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ऐसे ही पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं परिधानों की झलक देखने को मिली, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। काठा सबसे बाईं ओर दो गोलनुमा लकड़ी की संरचनाएँ रखी गई थीं, जिन्हें ‘काठा’ कहा जाता है। पुराने समय में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक का शव बुधवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह मिला। दरअलस, रायपुर से छह दोस्त पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव स्थित एनीकट में घूमने पहुंचे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद यशवंत हरपाल (16) और आशीष…
हिंदू धर्म में मंदिरों में मूर्ति स्थापना के बाद उसमें प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जरुर किया जाता है। भगवान की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा एक धार्मिक प्रक्रिया है जिसके जरिए एक मूर्ति को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। यह एक विशेष विधि है जिसमें मंत्रों का जाप, अभिषेक, और विभिन्न अनुष्ठान शामिल होते हैं, ताकि मूर्ति में देवता का वास हो सके। हालांकि घर में भगवान की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती क्योंकि इस अनुष्ठान के बाद नियमों का पालन करना जरुरी है नहीं तो दोष लगता है। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार, 23 जुलाई से खेला जा रहा है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया। इसी के साथ जायसवाल 51 सालों में पहले भारतीय ओपनर बने, जिन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर अर्धशतक लगाया है। जायसवाल से पहले आखिरी बार मैनचेस्टर के मैदान पर 50 या उससे ज्यादा रन सुनील गावस्कर ने 1974 में बनाए थे। जायसवाल ने रचा इतिहास, 51 साल के सूखे को किया…

