Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 462.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 753.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 248.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 453.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 445.6 मि.मी., गरियाबंद में 387.3 मि.मी., महासमुंद में 401.2 मि.मी. और धमतरी में 382.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 479.1 मि.मी.,…
छत्तीसगढ़ का परंपरागत तिहार हरेली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन डेढ़ साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला है। बीते खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सलमा को न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना, बल्कि राज्य व केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी भरपूर लाभ मिला है।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया।महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह उन्हें ₹1000 की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इसी तरह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ हीआयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनका स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी बन गया है, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया। आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इसके अतिरिक्त, कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने आश्रम के बाबा, शिष्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास…
आरोपियों ने खुद को RSS पदाधिकारी बताया खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में छत्तीसगढ़ निगम मंडल में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर भाजपा नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया गया है। केशकाल में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने के नाम पर काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने बीजेपी नेता संतोष कटारिया से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ित केशकाल भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल कश्यप परिवार को दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। बता दें कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार…
तेज रफ्तार, हेलमेट की लापरवाही और बर्बाद हुआ एक युवा जीवन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। निखिल कश्यप (22) की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। जानकारी मिलते ही मंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, तीन बाइक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में विधायक राजेश मूणत हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे है। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को दिशानिर्देश दिए गए और यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गई है। झांकियों और गाजे-बाजे के साथ 3 अगस्त को कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गुढ़यारी स्थित हनुमान मंदिर से होकर हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर भक्तगण जल अर्पण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले में एक संगीन आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें श्रीमती असीमा बर्मन नामक महिला शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय शिक्षक पद प्राप्त किया है। इस गम्भीर मामले की लिखित शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयदीप रोबिनसन द्वारा जिला कलेक्टर, मुंगेली को दी गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि श्रीमती असीमा बर्मन का वास्तविक सामाजिक वर्ग अनुसूचित जनजाति नहीं है, फिर भी उन्होंने स्वयं को “बर्मन (ST)” दर्शाकर सरकारी नौकरी हासिल की, जो कि पूरी तरह से फर्जी प्रमाण पत्र और…

