खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया। आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इसके अतिरिक्त, कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने आश्रम के बाबा, शिष्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है। लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इसमें कथित बाबा और एक युवक नजर आ रहा है। आरोपी शिष्य शादी शुदा है। दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है, इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है।
पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


