Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला
- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
- आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Khabar World
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा की नई उपलब्धि: 70 वर्षीय मरीज की दुर्लभ ‘कैरोटिड आर्टरी’ सर्जरी से बचाई गई जान
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में इस प्रकार की प्रथम एवं अत्यंत दुर्लभ सर्जरी है। मरीज को थी लकवे और दृष्टिदोष की शिकायत बालाघाट निवासी 70 वर्षीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज- सरगुजा। छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी ने शिविर की गरिमा बढ़ा दी। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को “हमारा विचार और पंच प्रण” विषय पर प्रशिक्षण दिया। शिविर के पहले दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के कांग्रेस पर तीखे हमले भी चर्चा का केंद्र रहे। * राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन: पार्टी रीति-नीति पर 2 घंटे का सत्र शिविर के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले सत्र को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शिवनगर पहाड़ पर वन्य प्राणी तेंदुआ देखा गया। तेंदुए ने रात के समय दो मुर्गियों का शिकार किया और सुबह पहाड़ पर घूमता नजर आया। विदित हाे कि कांकेर के शहरी इलाकों में पांच दिन में तेंदुआ तीसरी बार देखा गया है, यानी 1 जुलाई को भी तेंदुआ कांकेर के इमलीपारा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिखाई दिया था। उस समय तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया था। वहीं पास के कोडेजूंगा गांव में 2 जुलाई को कई आवारा कुत्ते अचानक गायब हो गए । गांव वालों को शक…
साइबर ट्रैकिंग से हुआ पर्दाफाश खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। युवक की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय कोर्राम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध पर वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला 24 जून 2025 का है। ग्राम मसीही निवासी विजय कोर्राम ने अपने दोस्त मुकेश यादव की निर्मम हत्या कर दी थी। विजय और मुकेश दोनों पिछले 5-6 वर्षों से गहरे दोस्त थे, लेकिन विजय को यह बात नागवार गुजरी कि मुकेश, दिनेश्वरी नामक युवती के साथ रिश्ते में आ गया है, जिससे विजय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला व सत्र न्यायालय के विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने रिश्ते काे शर्मसार करने वाले मामले जिसमें अपनी भतीजी से अनाचार करने वाले आरोपित चाचा राजू उर्फ मंगल कुंजाम को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और एक रुपये का अर्थ दंड, अर्थ दंड नहीं पटाने पर तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया है। इस मामले में पीड़िता और उसके पति ग्राम पखनार के एक मृतक कार्यक्रम पर गए हुए थे, वहां से लौटते समय अपने रिश्ते के चाचा आरोपित राजू उर्फ मंगल कुंजाम के घर पर रुके थे। रात में भोजन के बाद…
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 18 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर पंचायत संचालनालय ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। इस राशि से क्षेत्र में सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली निर्माण जैसे अधोसंरचना विकास के 18 कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत लोरमी के विभिन्न गांवों में नौ सीसी रोड, तीन रंगमंच भवन, दो अटल…
केसीसी के जरिये किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार निश्चित रूप से एक किसान हितैषी सरकार है। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित लाभ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किए है कि किसी भी जिले में किसानों के लिए खाद, बीज की कमी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि समय पर इनकी उपलब्धता किसानों को सुनिश्वित हो। सुदूर वनांचल के सुकमा जिले में भी खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत महारानी अस्पताल जगदलपुर में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस दाैरान विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी, बजरंग दल विभाग प्रमुख सिकंदर कश्यप, विशेष सर्पक प्रमुख योगेंद्र कौशिक, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री अमन शर्मा, जिला सेवा विभाग प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला गौ रक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हिंदू समाज में मान्यता रही है कि बेटी बाबुल की चौखट से विदा होती है, तो उसकी अर्थी ससुराल से निकलती है। भारतीय समाज में पति के स्वर्गवास के बाद पत्नी को जो वैधव्य का जीवन जीन पड़ता है, उसका अहसास सिर्फ उसी को होता है। देवांगन समाज के सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा पुत्रवधू गायत्री का पुनर्विवाह करवाकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में भगीरथ प्रयास किया है। नगर में उनके इस कदम की सराहना की जा रही है। देवांगन समाज के वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता सपन देवांगन ने बताया कि श्यामलाल देवांगन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मैनपाट पहुंच गए है। जहां 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि समापन सत्र में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे। प्रशिक्षण शिविर में 3 दिनों तक पूरी सरकार यानी मुख्यमंत्री, 10 मंत्री, 44 विधायक और 10 बीजेपी सांसद भी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी पवन साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, धरमलाल कौशिक सहित कई विधायक मैनपाट पहुंच गए थे। बता दें कि सरगुजा की जमीं पर…

