खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत शहीद गुंडाधुर वार्ड क्रमांक 45 में एक विधवा महिला नजूल भूमि पर स्थित अपने घर में निर्माण कार्य को लेकर गंभीर विवाद में फंस गई है। पीड़िता महिला श्रीमती बालो कश्यप (55 वर्ष), निवासी जोरीपारा, ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह करीब 45 वर्षों से यहां पर निवासरत है, पति के निधन के बाद वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पांच बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। जर्जर कच्चे मकान को तोड़कर नया घर बनाने के लिए मैने नगर निगम से अनुमति लेकर निर्माण कार्य शुरू किया था। किन्तु निर्माण कार्य के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ और घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे पूरा कार्य रुक गया। इस संबंध में बोधघाट थाना में 23 अप्रैल को शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान श्रीमती बालो कश्यप ने आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक 45 की पार्षद गायत्री बघेल द्वारा दोबारा गेट में ताला लगा दिया गया, जिससे वह अपने ही घर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इस वजह से उन्हें अपनी बेटियों के साथ दर-दर भटकने की नौबत आ गई है। पीड़िता ने बताया कि बार-बार निवेदन करने के बावजूद न तो ताला हटाया गया और न ही कोई समाधान निकाला गया। मजबूरी में एक बार ताला तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुनः ताला जड़ दिया गया।
महिला ने नगर निगम आयुक्त, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने भी हस्ताक्षर कर यह पुष्टि की है कि पीड़िता लंबे समय से उसी स्थान पर निवास कर रही है। यह मामला प्रशासनिक निष्क्रियता और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ओर जहां शासन गरीबों के लिए आवास योजनाओं की बात करता है, वहीं दूसरी ओर एक जरूरतमंद महिला को अपने ही घर में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Trending
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
- 10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, भेंट की प्रोत्साहन राशि
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला


