खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने आम जनता के गुम हुए मोबाइल और संपत्ति को वापस लौटाया है। इस विशेष अभियान के जरिए कुल 141 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से न सिर्फ जिले बल्कि उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर व कोंडागांव से भी गुम मोबाइल बरामद किए।
दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है। इसके अलावा भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 और ईमेल cybercrime@gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” नाम से व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है, जहां लोग सीधे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही आवेदक को व्हाट्सएप के माध्यम से एक्नॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाएगा।
सायबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है, जिसमें रोजाना साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक/सोशल मीडिया गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन पर दें। सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव है, इसी संदेश के साथ पुलिस लगातार जागरूकता फैलाने में जुटी है।
Trending
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
- 10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, भेंट की प्रोत्साहन राशि
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला


