खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शिवनगर पहाड़ पर वन्य प्राणी तेंदुआ देखा गया। तेंदुए ने रात के समय दो मुर्गियों का शिकार किया और सुबह पहाड़ पर घूमता नजर आया। विदित हाे कि कांकेर के शहरी इलाकों में पांच दिन में तेंदुआ तीसरी बार देखा गया है, यानी 1 जुलाई को भी तेंदुआ कांकेर के इमलीपारा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिखाई दिया था। उस समय तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया था। वहीं पास के कोडेजूंगा गांव में 2 जुलाई को कई आवारा कुत्ते अचानक गायब हो गए । गांव वालों को शक है कि तेंदुए ने ही उन्हें शिकार बनाया है। तेंदुए के बार-बार दिखाई देने से आस-पास के गांवों में डर का माहौल है। पिछले कुछ महीनों में कांकेर और उसके आस-पास तेंदुओं की माैजूदगी बढ़ गई है।
कांकेर जिले के शहरी इलाकों में तेंदुए की माैजूदगी को लेकर दहशत व्याप्त है। एक जुलाई को जिस इलाके में तेंदुए ने गाय को जिंदा मारकर खाया था, उसी इलाके से लगे कोडेजूंगा में 2 जुलाई को कुछ आवारा कुत्ते गायब हुए हैं। यहां के रहवासी को आंशका है कि तेंदुए ही कुत्तों को शिकार बना रहा है। तेंदुओं की बढ़ती आबादी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव से लेकर शहर तक पहाड़ी और रहवासी इलाकों में तेंदुए दिख रहे हैं। वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड और कोडेजूंगा इन दो इलाकों में तेंदुए की पुष्टि हुई है। वहीं कांकेर के दुधावा क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक 6 लोगों पर हमला हो चुका है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुछ समय पहले एक आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसने कई ग्रामीणों पर हमला किया था। कभी-कभी तेंदुए घरों में भी घुस जाते हैं, जिससे लोग बहुत डरे हुए हैं।
कांकेर डीएफओ रौनक गोयल ने कहा कि तेंदुए पर लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक तीन बार तेंदुएं के पहुंचने की सूचना हमें मिली है। बाजू में तेंदुआ संरक्षित पहाड़ होने की वजह से सुबह तेंदुआ देखा गया। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएंगी।
Trending
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप


