Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
कहा – युवाओं के लिए अमिट प्रेरणा हैं अब्दुल कलाम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। आरोपियों द्वारा रंजिश को लेकर दिनांक 01.07.25 की रात्रि करीबन 08.00 बजे घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर प्रार्थी धनराज खटकर निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना घटित कर आरोपी कमल कुर्रे, विश्वनंदन कुर्रे जो फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना पर से सकूनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सावन का पवित्र माह शिव की दिव्य शक्ति से ओतप्रोत होने का अद्भुत अवसर है। फिर चाहे वह व्रत के माध्यम से हो, पूजा के माध्यम से हो, अनुष्ठान के माध्यम से हो या फिर ध्यान के माध्यम से। सावन की शुरुआत होते ही भारत के विभिन्न मंदिर, शिवालय और शिवधाम घंटी, मंत्र, आरती, भजन से गूंजने लगते हैं। आध्यात्मिक रूप से सावन आत्म निरीक्षण और अंतरात्मा के करीब जाने और ईश्वर की कृपा पाने का बेहतरीन समय होता है। इस तरह से सावन आध्यात्मिक जुड़ाव का महीना है। सावन में इसलिए है जलाभिषेक का महत्व हिंदू धर्म की पौराणिक…
नई दिल्ली। भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन आउट हो गए, दोनों ही खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद केएल राहुल (87) और शुभमन गिल (78) ने मिलकर चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विकेट नहीं गिरने दिया और 174 रनों की साझेदारी कर भारत को राहत दिलाई। इस पारी में गिल ने विराट कोहली को एक बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया और अब उनकी नजर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड पर हैं। शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट…
नई दिल्ली। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। डेब्यू के साथ ही वो छाए गए हैं। फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। 9 दिनों में ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। जहां तक पहुंचने में बड़े-बड़े स्टार्स की हालत खराब हो जाती है। आइए जानते हैं सैयारा का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं। पर अगर…
नई दिल्ली। बरसात के मौसम में बीमारियां भी तेजी से बढ़ती हैं तो वहीं दूसरी ओर बरसात के मौसम में फोड़ा फुंसी जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी औषधि के बारे में आपको बताने जा रहे है। यह औषधि कई बीमारियों के लिए रामबाण भी होती है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक अनोखी औषधीय पौधा पाया जाता है। यह पौधा कई बीमारियों के लिए रामबाण होता है। बरसात के मौसम में अक्सर आपको पेड़ों पर मिल जाएगा। अमरबेल एक ऐसा पौधा है, जो देखने में तो विशिष्ट है ही, इसके सेहत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी वासियों और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, लोग अब रायपुर से अभनपुर होकर राजिम तक का सफर एक दम आराम से कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं रेलवे की तरफ से ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और 10 अगस्त से 3 मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से राजिम के लिए तीन…
गृहमंत्री बोले, “मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो से अपराधी नहीं बच सकते” खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ रोहित तोमर के भाटागांव के साई नगर स्थित दफ्तर पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई है। दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे। जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। व्यापम द्वारा आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर सवा 1 बजे तक परीक्षा होनी है। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 90 केन्द्र बनाए गए हैं। बिलासपुर में नकल के मामले के बाद परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। नए निर्देश के अनुसार अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.15 बजे चतुर्थ राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया है। वहीं शाम 5 बजे मुख्यमंत्री बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां वे ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे।

