खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी वासियों और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, लोग अब रायपुर से अभनपुर होकर राजिम तक का सफर एक दम आराम से कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं रेलवे की तरफ से ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और 10 अगस्त से 3 मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से राजिम के लिए तीन मेमू ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी गई है। ये ट्रेन प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम को संचालित होंगी। दो मेमू पहले से रायपुर-अभनपुर रूट पर चल रहीं थीं, जिनका अब राजिम तक विस्तार कर दिया गया है। वहीं एक नई मेमू को भी रेलवे की तरफ से मंजूरी दी गई है। इन ट्रेनों का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर और माणिकचौरी में होगा। सभी ट्रेनें प्रतिदिन संचालित होंगी।
पहली ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 04:45 बजे, राजिम आगमन: 06:20 बजे, राजिम से वापसी: 06:45 बजे, रायपुर वापसी: 08:02 बजे
दूसरी ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 09:00 बजे, राजिम आगमन: 10:35 बजे, राजिम से वापसी: 11:10 बजे, रायपुर वापसी: 11:45 बजे
तीसरी ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 16:20 बजे, राजिम आगमन: 18:00 बजे, राजिम से वापसी: 19:20 बजे, रायपुर वापसी: 20:15 बजे
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


