Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और श्रीराम का भजन गाया। अदा शर्मा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा पहुंचीं और भजन गाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री साय ने तावड़कर से जनजातीय कल्याण और खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और राज्य में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। वे बस्तर से दंतेवाड़ा, बारसूर और माडुम घाटी होते हुए सड़क मार्ग से रात करीब 9 बजे सातधार स्थित CRPF कैंप पहुंचे। यह वही मार्ग है, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा होता था। ऐसे इलाके में गृहमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और सरकार के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जारी सूची में कई अनुभवी और युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह रही कि अभिलाष सिंह को लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर आई तो बेटी को फंदे पर लटका देख आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़गांवपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार सुबह ग्राम जवाहर खेड़ेगाव निवासी कमलेश नरेटी की 19 वर्षीय बेटी खेमिन नरेटी को पिता ने किसी बात को लेकर डांट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक एएचपी अंतर्गत मोर मकान मोर आस (किरायानिती) के तहत निगम जगदलपुर क्षेत्र में किराये के मकान में निवासरत परिवार आवास प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे परिवार जिनकी स्वयं की कोई भूमि, मकान नहीं है, पारिवारिक आय तीन लाख से कम है एवं निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निवासरत हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से संपर्क किया जा सकता है। आवास आवंटन हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदनों की दावा आपत्ति की सूची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के जनपद पंचायत विश्रामपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव मेला हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक मेले में आस-पास के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी-देवताओं का आगमन हुआ, जिसे देखने और सहभागी बनने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामवासियों ने देवी-देवताओं का पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण देव परिक्रमा रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं पर पुष्पवर्षा की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…
5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में धमतरी जिले के सुदूर आदिवासी एवं वनांचल विकासखंड नगरी के विशेष प्रतिभावान स्कूली बच्चों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा और उपलब्धियों पर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समूह में शामिल 22 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए हुआ है, जबकि पांच बच्चों ने स्पोकन इंग्लिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। क्षेत्र की विशेष प्रतिभा एआई वीडियो क्रिएटर सातवीं कक्षा की छात्रा कुमारी गरिमा साहू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी-कभी जीवन की दिशा एक छोटे से निर्णय से बदल जाती है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वर्ष 2022 में कक्षा में खेल चयन के दौरान उन्होंने तैराकी को चुना—एक ऐसा खेल जिसे वे उस समय सिर्फ मनोरंजन के रूप में जानती थीं। आज, वही निर्णय उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि तक ले आया है। ओडिशा के जाजपुर जिले के गहिरागड़िया गांव की रहने वाली अंजलि ने रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 2:39.02 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, छत्तीसगढ़ भवन एवं…

