खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जारी सूची में कई अनुभवी और युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह रही कि अभिलाष सिंह को लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि अभिलाष सिंह इससे पूर्व भी सागर सिंह बैस के जिलाध्यक्ष कार्यकाल में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति उनके सक्रिय संगठनात्मक कार्य और पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाती है। पार्टी के अंदर यह चर्चा है कि उनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण ही उन्हें लगातार जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
इस अवसर पर अभिलाष सिंह ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत तथा जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को आगामी चुनावों के मद्देनज़र और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


