खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के जनपद पंचायत विश्रामपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव मेला हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक मेले में आस-पास के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी-देवताओं का आगमन हुआ, जिसे देखने और सहभागी बनने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामवासियों ने देवी-देवताओं का पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।
मेले का मुख्य आकर्षण देव परिक्रमा रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं पर पुष्पवर्षा की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया, पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की गई और आयोजन में आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामुदायिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम पटेल, गायता, पुजारी सहित केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम, अंजोरीराम नेताम, विवेक चांदेकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


