Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पुलिस ने ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय आदतन शराबी था और उसकी खुद की ही बेटी पर बुरी नजर थी। रोजाना की पारिवारिक कलह और मृतक के आचरण से तंग आकर उसकी पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य सहयोगी ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 29 मार्च की रात ग्राम बिनौरी निवासी रामकुमार साय 37 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर की निवासी मानकुंवर इसकी उदाहरण हैं, जिनके लिए यह योजना आज आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का आधार बन गई है। महतारी वंदन योजना के तहत मानकुंवर को प्रतिमाह 1000 रुपये की नियमित सहायता राशि प्राप्त हो रही है। पहले जहां परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन था, वहीं अब यह राशि उनके दैनिक जीवन को सहज बना रही है। राशन, बच्चों की आवश्यकताएं और घरेलू खर्च जैसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण है धमतरी शहर के महात्मा गांधी वार्ड निवासी डॉ. भूपेन्द्र साहू, जिन्होंने इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने बिजली खर्च को लगभग समाप्त कर दिया, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया। डॉ. साहू बताते हैं कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर आवेदन किया। प्रक्रिया सरल और पारदर्शी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नर्मदा कुंड हनुमान मंदिर स्टेशन चौक एवं सर्व धर्म हनुमान मंदिर रेल्वे स्टेशन कैम्पस रायपुर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की मौजूदगी में कोर्ट की कार्यवाही पूरी की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि कोर्ट में धारा 88 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी कोर्ट में पेश हुए। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले में अमित जोगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज उच्च न्यायालय ने बिना सुनवाई का अवसर दिए मेरे विरुद्ध CBI की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है। अमित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का पीड़िया जिसे कभी नक्सली कैडरों के प्रशिक्षण मुख्यालय के रूप में जाना जाता था, अब पूरी तरह से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय आज गुरूवार काे जुड़ा जब पीड़िया में पहली बार एक मोबाइल संचार टॉवर स्थापना के साथ 15 गावों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी आई, जो वर्षों से अब तक अलग-थलग थे। मोबाइल संचार सेवा से आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा और बाहरी दुनिया से पीड़िया काे जुड़ने का मौका मिलेगा। उल्लेखनिय है कि 22 जनवरी 2025 को पिड़िया में 199 वीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओडिशा पदक तालिका में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद झारखंड और गुजरात का कब्जा है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण और तीन रजत के साथ पांचवें स्थान पर है। तक पदक तालिका में ओडिशा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित हो रहा यह सात दिवसीय कार्यक्रम स्ट्रेंथनिंग एडॉप्टिव डेवलपमेंट एंड ह्यूमन एप्टीट्यूड फॉर नेशनल एडवांसमेंट (साधना) की अवधारणा पर आधारित है, जिसका लक्ष्य सरकारी तंत्र में मानवीय दृष्टिकोण के साथ-साथ तकनीकी निपुणता का संचार करना है। आगामी 8 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त 41 विभागों को एक साझा मंच पर लाया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में…

