खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर की निवासी मानकुंवर इसकी उदाहरण हैं, जिनके लिए यह योजना आज आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का आधार बन गई है।
महतारी वंदन योजना के तहत मानकुंवर को प्रतिमाह 1000 रुपये की नियमित सहायता राशि प्राप्त हो रही है। पहले जहां परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन था, वहीं अब यह राशि उनके दैनिक जीवन को सहज बना रही है। राशन, बच्चों की आवश्यकताएं और घरेलू खर्च जैसे जरूरी काम अब बिना किसी अतिरिक्त दबाव के पूरे हो पा रहे हैं।
योजना का लाभ केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है। खेती-किसानी के कार्यों में भी यह सहायता राशि उपयोगी सिद्ध हो रही है। मानकुंवर इस राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर रही हैं, जिससे उनकी खेती की गुणवत्ता में सुधार आया है और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी जगी है। वे बताती हैं कि इस योजना ने उनके आत्मविश्वास को भी नई मजबूती दी है। अब वे खुद को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। सच बात तो यह है कि महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक और पारिवारिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Trending
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय


