Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। एसआइआर कोई नया प्रविधान नहीं है। पहले भी ऐसा किया जा चुका है। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ में पहले विधानसभा चुनाव 2003 के पूर्व मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। विदित हाे कि 22 वर्ष बाद इस वर्ष 2025 में दोबारा एसआइआर प्रस्तावित है। यहां छत्तीसगढ़ के बस्तर विकासखंड में बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ ही इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार हाल ही में बूथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के आयोजन के तहत् श्रम विभाग द्वारा गुरूवार को बकावंड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 292 श्रमिक लाभान्वित हुए तथा 38 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों के रक्तचाप, मधुमेह, खून की जांच की गई एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। श्रम पदाधिकारी भुपेन्द्र नायक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर हरिस एस के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ का 18 सितंबर को बस्तर जिले की 28 सामुदायिक स्तरीय संगठनों की महिला सदस्यों ने सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक सीधे पहुंचाना है। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सभी सीएलएफ केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दीदियों ने एक साथ बैठकर रेडियो पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। ’’दीदी के गोठ’’ में महिला…
CJI गवई की टिप्पणी ईशनिंदा और हिंदू फोबिया: डाॅ. कुलदीप सोलंकी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने माननीय राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई की हालिया टिप्पणी पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि श्री गवई द्वारा सुनवाई के दौरान दिए गए बयान न केवल असंगत और पूर्वाग्रही थे, बल्कि सनातन धर्म का सीधा अपमान भी किया हैं। श्री गवई द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध की गई ईशनिंदा पर सोसायटी ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करके कार्रवाई की मांग की है। संगठन के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने…
जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कलयुगी बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर अपनी पिता की हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली के आगडीह गांव का है। प्रार्थी रविशंकर ने 18 सितंबर को जशपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगडीह में घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी ही पिता की…
फर्जी डिग्री वाला आरोपी गिरफ्तार, राज्य में ऐसे मामलों में 20% वृद्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की घोर लापरवाही ने एक 40 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली। घटना ने न केवल एक परिवार को शोक में डुबो दिया है, बल्कि राज्य में अवैध चिकित्सा पद्धति के खिलाफ सवालों का पुलिंदा भी खोल दिया है। पुलिस ने जांच में आरोपी डॉक्टर की डिग्री को फर्जी पाया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह मामला 8-11 मई 2025 के बीच का है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी 18 सितंबर को हुई, जो…
3,200 करोड़ के घोटाले में अहम भूमिका का आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने रिटायर्ड आईएएस और पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को हिरासत में लेने के बाद आज विशेष कोर्ट में पेश किया। ईओडब्ल्यू पूर्ववर्ती सरकार में शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहे निरंजन दास का रिमांड मांग सकती है। बता दें कि आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को बहुचर्चित शराब घोटाले में गुरुवार को हिरासत में लिया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, निरंजन दास ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा (सिंडिकेट के कथित संरक्षक), अरुणपति त्रिपाठी (तत्कालीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर विधानसभा के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा बस्तर दशहरा पर्व 2025 अन्तर्गत 02 से 07 अक्टूबर 2025 तक लालबाग मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार की सहभागिता भी रहेगी, स्थानीय कलाकार जो हिस्सा लेना चाहते हंै वे जिला पंचायत कार्यालय के जिला समन्वयक पीएमएवाय बी. मनिहार मोबाईल नम्बर +91-70001-30317, प्रोग्रामर शशांक नाग मोबाईल नम्बर +91-94790-22370 एवं मोहम्मद अनीस खान मोबाईल नम्बर . +91-70006-13041 से सम्पर्क कर सकते हंै। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु एपीसी शिक्षा विभाग राकेश खापर्डे, मोबाईल नम्बर +91-94255-97331 से सम्पर्क कर सकते…

