खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ का 18 सितंबर को बस्तर जिले की 28 सामुदायिक स्तरीय संगठनों की महिला सदस्यों ने सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक सीधे पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सभी सीएलएफ केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दीदियों ने एक साथ बैठकर रेडियो पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। ’’दीदी के गोठ’’ में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला समूहों की दीदियों, विशेषज्ञों और सफल महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसने दीदियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
’’दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित होता है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों तक भी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंच सकें। इस पहल से छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण महिलाएं न केवल जागरूक बनें, बल्कि अपनी क्षमताओं का उपयोग कर समाज और परिवार के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


