खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर विधानसभा के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हर्राटिकरा, सांडबार में ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। उनका संदेश ‘सेवा ही संकल्प’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल जरूरतमंदों की मदद का अवसर है, बल्कि यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का उत्सव है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर बड़ी संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार


