Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक व्यापम परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। आज ही इस परीक्षा परिणाम का रिजल्ट जारी किया है। छ.ग. आबकारी आरक्षक के पदों के 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। व्यापम ने छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। उन्होंने कूल 200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जो 11.00 बजे से 1.15 बजे तक चली। व्यापम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सली संगठन के शांति वार्ता के पत्र पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को भी हटा लें। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की ओर से मिला पहला पत्र पोलित ब्यूरो मेंबर का है, जबकि दूसरा पत्र ज्यूनियर कैडर का है, जो तेलंगाना से है। शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी द्वारा पैसे कार्टून में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचने के खुलासा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईडी को मिली 4 हफ्ते की कस्टडी; हजारों करोड़ के स्कैम में नया मोड़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला ने शुक्रवार को रायपुर की ईडी स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें उनकी और पूर्व आईएएस अनिल तुटेजा की अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने ईडी को दोनों अधिकारियों की 4 हफ्ते की कस्टडी सौंप दी है, जिससे दशक पुराने इस महाघोटाले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। आलोक शुक्ला,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध धन परिवहन के संदेह में पुलिस ने शनिवार सुबह एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल के सख्त निर्देश पर कुम्हारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी कर दो महाराष्ट्र रजिस्टर्ड महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहनों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इस राशि के साथ सवार चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है, और प्रारंभिक जांच में इसे हवाला का धन माना जा रहा है। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1033.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 901.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 752.7 मि.मी., गरियाबंद में 905.5 मि.मी., महासमुंद में 734.3 मि.मी. और धमतरी में 933.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मि.मी.,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले जगप्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव को इस वर्ष एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वे 4 अक्टूबर 2025 को बस्तर पहुंचेंगे और इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करेंगे। यह जानकारी बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दी है। नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक मुलाकात में सांसद कश्यप के नेतृत्व में मांझी, चालकी एवं मेबरिन प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पांडातराई के पास शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर वह खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर तड़प रहा था। इस दौरान घटनास्थल से गुजर रही भाजपा विधायक भावना बोहरा ने काफिला रोककर घायल की मदद कर मिसाल पेश की। दरअसल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा बिलासपुर से लौट रही थी। इस दौरान सड़क पर हादसे में खून से लथपथ युवक को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद विधायक भीड़ में पहुंची और घायल युवक के सिर बह…
सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी है, ग्रहण में पूजा, पाठ, श्राद्ध कर्म नहीं किए जाते। ऐसे में पितृ अमावस्या पर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध जानें। इस साल पितृ पक्ष की समाप्ति सूर्य ग्रहण से हो रही है, 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या पर सभी पितरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी लेकिन इस दिन ग्रहण का साया मंडरा रहा है। सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार रात 10.59 से देर रात 3.23 तक रहेगा, रात में लगने के कारण भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसका…
नई दिल्ली। भारत ने ओमान को 21 रन से हरा दिया है। ओमान के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर एक बार के लिए भारतीय फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 167 रनों तक पहुंच गई थी। ओमान के लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने अर्धशतक लगाते हुए मैच को रोमांचक बनाया। भारतीय टीम ने इस मैच में एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। मगर आमिर कलीम और हम्माद…

