नई दिल्ली। भारत ने ओमान को 21 रन से हरा दिया है। ओमान के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर एक बार के लिए भारतीय फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 167 रनों तक पहुंच गई थी। ओमान के लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने अर्धशतक लगाते हुए मैच को रोमांचक बनाया।
भारतीय टीम ने इस मैच में एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। मगर आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा की 93 रनों की पार्टनरशिप ओमान को जीत के करीब ले जा रही थी। डेथ ओवरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही थीं। आमिर कालीन ने 46 गेंद में 64 रन बनाए। वहीं हम्माद मिर्जा ने उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मात्र 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
आलम यह था कि ओमान को आखिरी 3 ओवरों में जीत के लिए 48 रन बनाने थे। आमिर कलीम ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर बढ़िया शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त कैच लपक कर मैच बहुत हद तक भारत की झोली में डाल दिया था। इसी कैच के बाद ओमान के लगातार अंतराल में 3 विकेट गिर गए। टीम इंडिया ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और मैच अपनी झोली में डाला।
आमिर कलीम ने बनाया रिकॉर्ड
ओमान के आमिर कलीम टी20 एशिया कप इतिहास में फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 43 साल 303 दिन की उम्र में किया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के नाम था, जिन्होंने इसी एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ 40 साल 260 दिन की उम्र में पचासा ठोका था।
ओमान पहली बार एशिया कप टूर्नामेंट में खेल रही थी। वो ग्रुप स्टेज के तीनों मैच हारी, लेकिन भारत को हराने के करीब आकर उसने क्रिकेट फैंस का दिल जरूर जीता है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


