Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ पुलिस ने वन मंडल विभाग निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रूखमणी चौहान ने 19 जनवरी 2022 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि, सोशल मीडिया के माध्यम चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू से मुलाकात हुई थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। अब किसानों का रुझान परंपरागत फसलों से हटकर मसालों की खेती की ओर बढ़ रहा है। मसालों की खेती से किसान आत्मनिर्भर हो रहे हैं और उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। जांजगीर-चाम्पा जिले के किसान भी इस दिशा में बड़ी सफलता पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अभी लगभग 66 हजार हेक्टेयर में मसालों की खेती हो रही है, जिससे 4 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन मिल रहा है। जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा जनपद ग्राम जर्वे (च) में हल्दी और अदरक की…
भ्रष्टाचार और हत्या के गंभीर आरोपों पर सख्त रुख खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि पत्रकार की हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। सुरेश चंद्राकर और उसके भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर मुकेश चंद्राकर की हत्या की साजिश रची। आपको बता दें पत्रकार मुकेश ने सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता को उजागर करते हुए कई खबरें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में हिस्सा लेने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पटना पहुंच चुके हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक इस बार बिहार की राजधानी पटना में हो रही है, यह विस्तारित बैठक है। 24 सितंबर को होने जा रही इस बैठक में तमाम बड़े नेताओं के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में भाग लेने तीनों नेता अलग-अलग रवाना हुए हैं। डॉ. महंत कल ही दिल्ली पहुंच चुके थे। वे दिल्ली से पटना मंगलवार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में भी शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में नव निर्मित 51 महतारी सदनों का रिमोट से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम संपदा एप तथा मनरेगा की समग्र जानकारी आधारित नागरिक सूचना पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा ’लखपति दीदी/महतारी…
उप मुख्यमंत्री ने अर्बन एक्वीफर मैनेजमेंट पर आयुक्तों, सीएमओ और अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण को किया संबोधित नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को देश-विदेश के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के तहत नगरीय निकायों में भू-जल के संचय, संवर्धन और रिचार्ज के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर सभी नगरीय निकायों के लिए तीन दिवसीय गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन (06883/06884) का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 06884 पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन कोरबा से प्रतिदिन 25 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025 तक सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06883 पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से प्रतिदिन 25 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025 तक सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर 09.50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी । इस स्पेशल मेमू ट्रेन के परिचालन का…
आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी गरबा उत्सव को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में गरबा उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी ध्वनि में किया जाए तथा कोलाहल अधिनियम का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीजे का उपयोग रात 10 बजे के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। गरबा समितियां यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति करें तथा…

