खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। अब किसानों का रुझान परंपरागत फसलों से हटकर मसालों की खेती की ओर बढ़ रहा है। मसालों की खेती से किसान आत्मनिर्भर हो रहे हैं और उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। जांजगीर-चाम्पा जिले के किसान भी इस दिशा में बड़ी सफलता पा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अभी लगभग 66 हजार हेक्टेयर में मसालों की खेती हो रही है, जिससे 4 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन मिल रहा है।
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा जनपद ग्राम जर्वे (च) में हल्दी और अदरक की खेती किसानों के लिए आय का नया साधन बन रही है।राज्य पोषित मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को अनुदान का लाभ मिल रहा है।
रामधन कश्यप, सुखीराम कश्यप और केदारनाथ कश्यप जैसे प्रगतिशील किसान अब धान की बजाय हल्दी की खेती कर सालाना लाखों की आमदनी कमा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उद्यान विभाग से समय-समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से यह संभव हो पाया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव


