खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें।
कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकार मिल सकते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल, शुभम देव, शिक्षा शर्मा, शुभांगी गुप्ता, पूजा पिंचा, मधु गभेल, देवाशीष कुरी, भावना साहू, लोकांश एल्मा, रश्मि पोया, आशीष कुमार, सुमित कुमार धु्रव, अभिषेक तम्बोली, गगन शर्मा उपस्थित थे।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


