Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’
- विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
- जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार
- जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिडोरा के रहवासी जंगल में गए थे, जहां दो भालू और दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) को सिर, हाथ व कमर में चोटे आई है। तीनों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छात्र नेताओं पर दर्ज की जा रही फ़र्ज़ी FIR, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ NSUI मंगलवार को गृह मंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी रायपुर पहुंचेंगे। घेराव का मार्ग कांग्रेस भवन, गांधी मैदान से OCM चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे शुरू होगा। इस दौरान NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, हस्ताक्षर अभियान (वोट चोरी के खिलाफ) और गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर फ़र्ज़ी FIR का विरोध करना, बढ़ते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु साय आज मंत्रालय में बैठक करेंगे और इसके बाद बालोद जिले के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय में बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव के लिए रवाना होंगे। इसके बाद जामड़ी पाटेश्वर आश्रम स्थित मां कौशल्या धाम में आयोजित राम कृष्णा दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। वही शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से विश्राम गृह गौरेला के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे विश्राम गृह पहुंचे और दोपहर का भोजन करेंगे। वे 3.25 बजे विश्राम गृह से रवाना होकर 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद राज्यपाल डेका सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
KWNS – रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पैरा-एथलीट्स ने अदम्य जज़्बे और अथक परिश्रम के बल पर विश्व पटल पर नया इतिहास रच दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारतीय पैरा-एथलीट्स के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे पैरा-एथलीट्स ने यह…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज देर शाम को कर दी गई। जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने नई टीम में 35 पदाधिकारियों को शामिल किया है। इस कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में ललित जयसिंग को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सत्यम दुबा, अकबर अली, नवीन शर्मा समेत 35 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने संगठन में सक्रिय और लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय…
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को निर्देश जारी औषध निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी तेज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही, यह दवाएं सामान्यतः पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। यह कदम शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…

