
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु साय आज मंत्रालय में बैठक करेंगे और इसके बाद बालोद जिले के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय में बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव के लिए रवाना होंगे। इसके बाद जामड़ी पाटेश्वर आश्रम स्थित मां कौशल्या धाम में आयोजित राम कृष्णा दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। वही शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे।


