Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आज आकाशवाणी चौक, रायपुर से माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु कालीमाता सेवा समिति द्वारा संचालित 4 नि:शुल्क बसों को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामई उपस्थिति में शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्य आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी दीपक भारद्वाज polle के नेतृत्व में किया। विगत कई वर्षों से इस आयोजन को करते आ रहे है रायपुर में उनकी छवि हिंदू एवं सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले नेता के रूप में होती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेलीबाड़ी धमतरी से वर्चुअल रूप से जुड़कर 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने 17 जिलों के 51 महतारी सदनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया तथा सभी महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम खट्टी में आयोजित महतारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है। EOW के विशेष न्यायाधीश के आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके पूर्व प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी 39 करोड़ की 29 अचल संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। बता दें कि रविवार को सौम्या के करीबी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक जयचंद कोशले के…
कुदारीडीह प्राथमिक शाला में दिखा सकारात्मक बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षा को छात्रों की अभिरूचि के अनुसार हितकारक बनाता है ताकि सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्कूलों को जवाबदेह बनाया जा सके। स्कूलों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने शिक्षक युक्तियुक्तकरण अभियान चलाया गया है ताकि शिक्षा अधिक समावेशी, संवादात्मक और प्रभावी बन सके। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के स्कूल अब शिक्षा की गुणवत्ता के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
बिहान की मदद से आत्मनिर्भर होती महिलाओं के लिएप्रेरणा स्र्रोत बनी ग्रामीण महिला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहान की मदद से आत्मनिर्भर होती महिलाओं के लिएप्रेरणा स्र्रोत बनी ग्रामीण महिलामहिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देकर उनकी आर्थिक स्तर को सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही है। मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही किसी भी व्यक्ति की सफलता का मूल कारण होता है। कोरिया जिले केे ग्राम पंचायत सरभोका की रहने वाली शशिकला इसका जीवंत उदाहरण हैं। बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई और आज ग्रामीण अंचल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी सदन के तहत आज 23 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में एक साथ 55 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 208 महतारी सदनों में से अब तक 55 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर और बरदर में निर्मित महतारी सदनों का भी मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम पंचायत बरदर और रतनपुर में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा 29वें राष्ट्रीय सप्ताह अभियान के अंतर्गत “सिकल सेल डिज़ीज़” की जानकारी एवं उपचार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार तथा सिकल सेल रोग की जाँच, निदान और उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सिकलिंग एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है। इससे खून में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और रोगी को थकान, कमजोरी, बार-बार संक्रमण, तथा गंभीर स्थिति में अंगों के नुकसान जैसी समस्याओं का सामना…
स्वदेशी का मंत्र और GST बचत उत्सव” खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में 22 सितम्बर से लागू हुई जीएसटी की नई दरों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। कई वस्तुओं पर टैक्स घटाए जाने और कई सामानों पर पूरी तरह समाप्त कर दिए जाने से मिडिल क्लास परिवारों को सीधा फायदा होगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर ने इस राहत को “पूरी नवरात्री बचत महोत्सव” का रूप दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महापौर मीनल चौबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता सोमवार को जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड तक…
मुख्यमंत्री साय ने 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 74 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 74 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह सभी…
रायगढ़ में उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा उत्पादक – बचत भी, कमाई भी बिजली का बिल हुआ अतीत, सूरज की रोशनी बनी आत्मनिर्भरता का जरिया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूरज की किरणें अब केवल जीवनदायिनी शक्ति ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती का नया स्रोत भी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बना दिया है। रायगढ़ जिले में यह योजना सैकड़ों परिवारों के जीवन को नई रोशनी दे रही है। अब तक जिले में 300 से अधिक घरों की छत पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना…

