खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा 29वें राष्ट्रीय सप्ताह अभियान के अंतर्गत “सिकल सेल डिज़ीज़” की जानकारी एवं उपचार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार तथा सिकल सेल रोग की जाँच, निदान और उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सिकलिंग एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है। इससे खून में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और रोगी को थकान, कमजोरी, बार-बार संक्रमण, तथा गंभीर स्थिति में अंगों के नुकसान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि समय पर निदान और उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही रोगियों को परामर्श दिया गया कि नियमित जाँच कराते रहें और उचित उपचार लेते रहें।
यह शिविर प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य सफल रहा
सिकलिन जांच शिविर के अंतर्गत कुल 44 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें 41 महिलाएँ और 03 पुरुष शामिल थे।
जांच के दौरान कुल 35 महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए। इनमें से 09 महिलाओं को तत्काल दवाइयाँ वितरित की गईं तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
इस जांच शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और सिकलिंग जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम करना रहा।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


