Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
    • छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
    • सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
    • 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महतारी सदन महिलाओं की आर्थिक समृद्धि और समरसता की नई पहचान बनेगी: मंत्री दयाल दास बघेल
    रायपुर

    महतारी सदन महिलाओं की आर्थिक समृद्धि और समरसता की नई पहचान बनेगी: मंत्री दयाल दास बघेल

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 23, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेलीबाड़ी धमतरी से वर्चुअल रूप से जुड़कर 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने 17 जिलों के 51 महतारी सदनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया तथा सभी महिलाओं को बधाई दी।
    इस अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम खट्टी में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा श्री बघेल ने फीता काटकर महतारी सदन का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात उन्होंने महतारी सदन का अवलोकन भी किया।
    इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड जिलाध्यक्ष येतराम साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, महेन्द्र सिक्का, प्रकाश शर्मा, आनंद साहू, दिग्विजय साहु, खट्टी की सरपंच अनिता मेहरा उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने जो महतारी सदन की परिकल्पना की है, वह वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व से आज हमारी बहन-बेटियों को न सिर्फ काम करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उन्हें सामूहिक निर्णय लेने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का भी मौका मिल रहा है। महतारी सदन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है।
    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज का यह शुभ अवसर महिलाओं की उन्नति और ग्राम पंचायतों की प्रगति दोनों को एक साथ जोड़ने वाला है। महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह हमारी बहन-बेटियों के सपनों को साकार करने का केन्द्र बनेगा। यहाँ से महिलाएँ स्वावलंबन की दिशा में नए आयाम तय करेंगी और गांव की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाई पर ले जाएँगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की प्रतिबद्धता से यह पहल महिलाओं के जीवन में नये उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करेगी। उन्होंन सभी ग्रामवासियों से अपील किया कि वे इस महतारी सदन को अपनी साझा शक्ति और सहयोग का केन्द्र बनाएं।
    बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से प्रदेश में महिलाओं के लिए यह विशेष पहल संभव हो सकी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच के कारण ही मातृशक्ति को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यह सदन उनके संकल्प और महिलाओं के सम्मान, संस्कार तथा प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महतारी सदन के माध्यम से हमारी माताओं और बहनों को बैठकर अपनी बात कहने, सीखने, सिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, भीखम साहू ने भी संबोधित किया।
    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि दूसरे चरण में महासमुंद जिले में कुल 17 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक महतारी सदन की लागत राशि 24 लाख 70 हजार रुपए है। पहले चरण में 08 एवं द्वितीय चरण में 09 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।जिसमें महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी व भोरिंग में, बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारिया और खल्लारी में, बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़फुलझर, सिंघनपुर और भंवरपुर तथा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदुआ और तोषगांव में महतारी सदन का निर्माण होगा। आज के कार्यक्रम में लखपति दीदियों को चेक वितरण किया गया। साथ ही पंचायतों में क्यूअर कोड का जारी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य, ग्रामीण महिलाएं, नागरिक मौजूद थे।
    उल्लेखनीय है कि प्रत्येक महतारी सदन का क्षेत्रफल लगभग 2500 से 2507 वर्गफुट होता है, जिससे महिलाओं को पर्याप्त जगह मिलती है। इसमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर रूम, दुकान, बरामदा, सामुदायिक शौचालय, और ट्यूबवेल की व्यवस्था होती है। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनाई जाती है। महिलाओं के लिए उत्पादों के निर्माण व बिक्री हेतु किचन और दुकान की सुविधा उपलब्ध रहती है। विशेष रूप से हस्तशिल्प, घरेलू सामान, लोक कला आदि विक्रय की सुविधा उपलब्ध है जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिले। प्रत्येक सदन में पानी के लिए ट्यूबवेल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सीमित अवधि के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था जाएगी। सामुदायिक समरसता एवं महिला सक्रियता को बढ़ावा देने के लिए ये सदन सामूहिक बैठकों के केंद्र के रूप में भी उपयोग किए जाएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,139

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,285

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    रायपुर

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    By Khabar WorldMay 13, 20262

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता…

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026

    सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026

    सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

    May 13, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 13, 2026

    केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    May 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.