
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आज आकाशवाणी चौक, रायपुर से माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु कालीमाता सेवा समिति द्वारा संचालित 4 नि:शुल्क बसों को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामई उपस्थिति में शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्य आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी दीपक भारद्वाज polle के नेतृत्व में किया। विगत कई वर्षों से इस आयोजन को करते आ रहे है रायपुर में उनकी छवि हिंदू एवं सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले नेता के रूप में होती है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी, विधायक सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा जी, महापौर मीनल चौबे एवम कार्यक्रम प्रमुख श्रीचंद सुंदरानी जी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी जी, पार्षद संतोष साहू जी, अमर गिदवानी जी, सचिन मेघानी जी, राजेश वासवानी जी, टोनी सरदार, दीपक पाठक, धीरज जोधानी, सहित अनेकजनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


