Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बेमेतरा स्थित टाउन हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 46 हितग्राहियों को उनके सपनों का आशियाना प्राप्त हुआ। मंच से हितग्राहियों को घरों की चाबियाँ एवं स्वीकृति पत्र सौंपे गए। अपने-अपने घर की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर रणबीर शर्मा ने की। वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल बेमेतरा में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रधानमंत्री मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की झलक को सराहा। इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला जनसंपर्क कार्यालय बेमेतरा द्वारा किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा, संघर्ष से लेकर मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन बेमेतरा के सतत मार्गदर्शन एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आज आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम बेरलाकला निवासी टिकेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग को अपने जीवन का संबल बताया। टिकेश्वरी साहू ने बताया कि उनका परिवार मुख्यतः कृषि पर आधारित है तथा वे गृहिणी होने के कारण सदैव परिवार के पुरुष सदस्यों की आमदनी पर निर्भर थीं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ती थी, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा। इसी बीच…
स्वच्छता रैली के साथ “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े की शुरुआत खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में बुधवार की सुबह शहर की सड़कों पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। हाथों में बैनर-पोस्टर और स्वच्छता के नारे लिखी तख्तियां लिए हजारों की भीड़ स्वच्छता दौड़ में शामिल हुई। हर उम्र के लोग-बच्चे, महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग-कदम से कदम मिलाकर चलते नज़र आए। इस अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक दीपेश साहू ने कहा – “प्रधानमंत्री का संकल्प, सबकी जिम्मेदारी” “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत नीलावाया गांव में कुछ अज्ञात हत्यारों ने एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हालांकि यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर मुखबिरी के शक में नक्सलियाें इस हत्य की वारदात काे अंजाम दिया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इस हत्या काे नक्सल वारदात से नकारते हुए उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की संभावना है, जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी अब सरकार के सामने हथियार डालने के लिए राजी हो गई है । सीपीआई (माओवादी) के प्रवक्ता अभय द्वारा हस्ताक्षरित ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि उनकी पार्टी सीपीआई (माओवादी) फिलहाल अस्थायी तौर पर हथियारबंद संघर्ष को रोकने और शांति वार्ता के लिए तैयार है। संगठन ने साफ किया है, कि वे सरकार से गंभीर और ईमानदार पहल की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हाेने कहा कि उसने 2024 से चल रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों का सामना किया है, जिसमें दोनों ओर से नुकसान हुआ…
सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी पहले आवेदन करने वालों को भी फिर से करना होगा संस्था का चयन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर 2025 को रात्रि 11ः59 बजे तक भरे जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें…
’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश…

