खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन बेमेतरा के सतत मार्गदर्शन एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आज आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम बेरलाकला निवासी टिकेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग को अपने जीवन का संबल बताया। टिकेश्वरी साहू ने बताया कि उनका परिवार मुख्यतः कृषि पर आधारित है तथा वे गृहिणी होने के कारण सदैव परिवार के पुरुष सदस्यों की आमदनी पर निर्भर थीं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ती थी, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा। इसी बीच जब उन्हें मातृत्व सुख की सूचना मिली तो खुशी के साथ ही चिंता भी बढ़ गई कि क्या वे स्वयं और आने वाले शिशु की उचित देखभाल कर पाएंगी।
इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनों के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत प्रथम संतान पर ₹5000 की राशि दो किस्तों में तथा द्वितीय बालिका पर ₹6000 की राशि एकमुश्त दी जाती है। टिकेश्वरी ने कहा कि योजना की पहली किस्त प्राप्त होने पर उन्होंने संतुलित आहार एवं चिकित्सीय जांच पर खर्च किया। वहीं दूसरी किश्त का प्रयोग प्रसव पूर्व आवश्यकताओं एवं स्वास्थ्य देखभाल में किया। योजना से मिले सहयोग ने उन्हें न केवल आर्थिक संबल दिया बल्कि मानसिक रूप से भी निश्चित किया। आज वे और उनका शिशु दोनों ही स्वस्थ और प्रसन्न हैं। टिकेश्वरी साहू ने कहा कि मैं प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन बेमेतरा की हृदय से आभारी हूँ। मातृत्व वंदना योजना ने मुझे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर में संबल दिया। यह योजना मेरे जैसे अनेक परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि जिले में शासन की जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जा रहा है। मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन दीदियों की सक्रिय भूमिका इस सफलता की कुंजी है। कलेक्टर ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे योजना का लाभ अवश्य लें ताकि मातृत्व काल सुरक्षित, स्वस्थ और तनावमुक्त हो सके।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


