
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल बेमेतरा में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रधानमंत्री मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की झलक को सराहा।
इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला जनसंपर्क कार्यालय बेमेतरा द्वारा किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा, संघर्ष से लेकर मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर, उनके जनकल्याणकारी कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प को सजीव छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में विशेष रूप से डिजिटल इंडिया की पहचान, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें, शिक्षा के नए अध्याय, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जलशक्ति अभियान, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, अंतरिक्ष शक्ति, ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति तथा हर गरीब को आवास जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों द्वारा दर्शाया गया।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित नागरिक, विद्यार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


