Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने मंगलवार को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में प्रदेशस्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में…

Read More

यह बेहद शर्मनाक है कि शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बेटे को ही एजेंट बना रखा था खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के परिवारवादी चरित्र पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि अब तो इन पार्टियों में भ्रष्टाचार भी परिवारवाद के चरित्र का परिचय दे रहा है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका पर उठे सवालों के बीच उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के मद्देनजर पाण्डेय ने कहा कि अब कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों में भ्रष्टाचार में भी परिवारवाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार केनिर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागाव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकडी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकडी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माकड़ी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकडी द्वारा सस्थान में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद…

Read More

प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता 60-70 क्विंटल, 125-130 दिनों में तैयार हो जाती है फसल 67 हेक्टेयर में तैयार किया जा रहा इसका बीज खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। धान की फसल के लिए पानी ज्यादा लगता है। फसल तैयार होने के बाद आंधी-तूफान या बारिश आने पर लंबी बालियों के चलते नुकसान का भी जोखिम रहता है। कृषि विभाग ने धान की खेती में इन समस्याओं से निपटने के लिए विशेष किस्म का बीज तैयार किया है। ‘विक्रम टीसीआर’ नाम की धान की यह नई किस्म कम समय में अच्छा पैदावार देती है। इसकी प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता 60 क्विंटल से…

Read More

मंत्री यादव ने गंगा मैय्या झलमला, सियादेवी एवं कंकालिन माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला स्थित माँ गंगा मैय्या मंदिर, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर एवं ग्राम कंकालिन में कंकालिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री यादव ने बालोद जिले की प्रमुख तीनों अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन करने के उपरांत मंदिर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण कर रहे कारीगरों ने एक शराबी युवक को रस्सी से बांधा, खींचकर बाहर लाए और जमकर लात घूंसे बरसाए। रथ निर्माण कर रहे कारीगरों ने इसे आस्था का अपमान मानते हुए युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी युवक को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। युवक कौन है और वहां कैसे पहुंचा पुलिस पूछताछ कर रही है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुएबीते 9 महीने से नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (सीआरएमसी) नहीं मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए साेमवार काे मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया । नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता नहीं मिलने से डॉक्टरों में लंबे समय से पनप रहा गुस्सा आज बुधवार को फूट पड़ा, जब 22 सितंबर को अबूझमाड़ में मारे गए दो सेंट्रल कमेटी के सदस्यों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने एकजुट होकर पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1068.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1491.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 921.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 827.1 मि.मी., गरियाबंद में 978.6 मि.मी., महासमुंद में 842.8 मि.मी. और धमतरी में 962.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1099.1 मि.मी.,…

Read More

सूरजपुर की दुकानों में ग्राहकों से की सीधी बातचीत, जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकर खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी से आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी दी और कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता…

Read More

गांव-गांव में डिजिटल सशक्तिकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों को बैंकिंग सहित सभी सीएससी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। मंत्री राजवाड़े सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस बैठक में जिले के सभी सरपंचों एवं सीएससी द्वारा अधिकृत वीएलई (Village Level Entrepreneur) उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा की…

Read More