खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के रक्षित केंद्र में तैनात बस्तर फाइटर के जवान दिलीप तेलम ने मंगलवार रात कथित रूप से अपनी इश्यूशुदा AK-47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 08:45 बजे से 09:00 बजे के बीच थाना बीजापुर के समीप यह घटना हुई। जवान दिलीप तेलम रक्षित केंद्र बीजापुर में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्राथमिक जांच में पर्सनल के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। घटना के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Trending
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव
- बंद फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट बना ‘पाताल की आग’, चार बच्चे झुलसे
- पखांजूर के सुभाष नगर उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 7 महीनों से ताला, 2000 ग्रामीण भगवान भरोसे


