खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुएबीते 9 महीने से नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (सीआरएमसी) नहीं मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए साेमवार काे मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया । नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता नहीं मिलने से डॉक्टरों में लंबे समय से पनप रहा गुस्सा आज बुधवार को फूट पड़ा, जब 22 सितंबर को अबूझमाड़ में मारे गए दो सेंट्रल कमेटी के सदस्यों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने एकजुट होकर पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए बीते 9 महीने से अटके नक्सली भत्ते को देने की मांग पर अड़ गए।
नारायणपुर जिला अस्पताल में मेडिकल अधिकारी के तौर पर पदस्थ डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन भत्ता (सीआरएमसी) बीते नौ महीने से हमें नहीं मिला है। जनवरी 2025 से आज तक यह नहीं मिला है। प्रदेश की साय सरकार का दावा है कि काम जल्द से जल्द किया जाता है, यह बात हमारे भत्ते को लेकर भी अमल में लाया जाए, और हमें जल्द से जल्द भत्ते का भुगतान किया जावे।
नारायणपुर सीएमएचओ एसएस. राज ने बताया कि डॉक्टरों ने नक्सली भत्ता नहीं मिलने की बात कही है, इस पर उन्हे बताया गया कि यह राज्य स्तरीय मामला है। अक्टूबर-नवंबर में बजट का आवंटन हो जाएगा, एक हफ्ते के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है।
Trending
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव
- बंद फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट बना ‘पाताल की आग’, चार बच्चे झुलसे
- पखांजूर के सुभाष नगर उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 7 महीनों से ताला, 2000 ग्रामीण भगवान भरोसे


