खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आईपीएल मुकाबले से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दोपहर के बाद से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है।
आज शाम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में RCB और KKR के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में मैच से ठीक पहले शुरू हुई झमाझम बारिश ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग ने पहले ही 13 मई को रायपुर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से शाम के समय मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था और मंगलवार शाम को भी शहर में बादल छाए रहे थे। अब मुकाबले से पहले हुई बारिश ने मौसम विभाग की चेतावनी को सही साबित कर दिया है।
हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बारिश कितनी देर तक जारी रहेगी और इसका मैच पर कितना असर पड़ेगा। लेकिन अगर मुकाबले के दौरान बारिश होती है, तो ओवरों में कटौती या मैच रुकने जैसी स्थिति बन सकती है।
Trending
- बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 65.52 लाख नकद सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
- रक्षित केंद्र में गूंजी गोली की आवाज, बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- IPL 2026: रायपुर में ‘रेन विलेन’ का साया; RCB vs KKR महामुकाबले पर संकट के बादल
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर ‘गोरखा गैंग’ का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
- कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
- मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां
- सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को


