खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण कर रहे कारीगरों ने एक शराबी युवक को रस्सी से बांधा, खींचकर बाहर लाए और जमकर लात घूंसे बरसाए। रथ निर्माण कर रहे कारीगरों ने इसे आस्था का अपमान मानते हुए युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी युवक को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। युवक कौन है और वहां कैसे पहुंचा पुलिस पूछताछ कर रही है।
मिली जानकरी के अनुसार 22 सितंबर की रात सिरहासार भवन में नशे की हालत में एक युवक आया। सिरहासार भवन में बैठकर शराब पीकर बिरयानी खाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शराबी की इस हरकत का विरोध किया, लेकिन शराबी युवक मान नहीं रहा था। इसके बाद बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने वाले कारीगरों ने युवक को रस्सी से बांध दिया। खींचकर बाहर लाए और खूब पीटा। कारीगरों ने नशेड़ी युवक को घसीट-घसीटकर लातों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नशे में धुत युवक की हरकतों से कारीगर भड़क गए थे। सिरहासार भवन के अंदर बस्तर दशहरा के लिए आज मंगलवार काे जोगी बिठाई रस्म होगी। भवन में रथ निर्माण के औजार भी रखे हुए हैं। वहीं बस्तर दशहरा के रथ को आस्था का प्रतीक माना जाता है, भवन में अन्य रस्में भी अदा की जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि दशहरे का रथ श्रद्धा और अनुशासन के साथ तैयार किया जाता है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति का नशे में धुत होकर भवन के भीतर खाना-पीना आस्था का खुला अपमान है। इसी नाराजगी के चलते युवक को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई।
Trending
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव
- बंद फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट बना ‘पाताल की आग’, चार बच्चे झुलसे


