Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आगामी 30 सितंबर 2025, मंगलवार को अपरान्ह 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नीति निर्धारण, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और नए निर्णय लेने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को एक साथ बुलाना है।

Read More

कलेक्टर शर्मा के निर्देश पर औचक निरीक्षण जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नवरात्रि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार व अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बेमेतरा द्वारा जिलेभर के होटल, ढाबा, किराना, डेयरी व मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने संकलित किए गए। इनमें फर्म सदगुरु किराना से सोनपापड़ी और शक्कर, ओम किराना से उड़द एवं अरहर दाल, मयूर ट्रेडर्स से फलाहारी सूजी, गांधी ट्रेडिंग से फलाहारी सिंघाड़ा आटा व राजगीरा आटा, महावीर प्रोविजन स्टोर्स से चक्की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार राज्य के कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) और बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (एल.वी.) को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग में पदोन्नत करने हेतु ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितम्बर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न हुई। काउंसलिंग के पहले तीन दिनों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए चौथे दिन यानि 28 सितम्बर को विशेष काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल और गणित विषय के 5 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त 165 अनुपस्थित अभ्यर्थियों को लॉटरी…

Read More

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर की प्रभावी उपस्थिति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का ब्रांड जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। आदिवासी महिलाओं की मेहनत और नवाचार से तैयार किए गए महुआ और मिलेट्स आधारित उत्पादों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की एक नई पहचान बनाई। एक समय था जब महुआ का उपयोग सिर्फ शराब बनाने के लिए होता था। छत्तीसगढ़ राज्य में हुए नवाचार से अब महुआ से कई अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री बनने लगी है। जिससे…

Read More

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग ने की कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सिलतरा, रायपुर स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के 1.8 एमटीपीए पैलेट प्लांट में विनिर्माण एवं मेंटेनेंस कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन तथा कारखाने में घटित गंभीर दुर्घटना के मद्देनज़र की गई। विभागीय अधिकारियों ने 26 सितम्बर 2025 को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कारखाने के ट्रेवलिंग ग्रेट बिल्डिंग…

Read More

मुख्यमंत्री जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में हुए शामिल पद्मप्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मसम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के परिसहाय में बदलाव किया गया है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी उमेश गुप्ता को राज्यपाल का नया एडीसी नियुक्त किया गया है। वह आईपीएस सुनील कुमार शर्मा के स्थान पर यह पद संभालेंगे। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा ब्लॉक स्थित ग्राम हाराडुला में धर्मांतरण को लेकर अंतिम संस्कार के मामले ने विवाद का रूप ले लिया। ग्रामीणों ने धर्मांतरित महिला का शव गांव में दफनाने नहीं दिया, वहीं हिंदू सगठन के लोगों ने शव का दाह संस्कार नहीं करने दिया। इसके बाद मृतका के परिजन शव को लेकर चारामा मुक्तिधाम पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। यहां भी हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना है, तो पहले हिंदू धर्म अपनाना होगा, अन्यथा अपने गांव में ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रविवार को स्थानीय भगत सिंह वार्ड के बूथ क्रं.146 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी का प्रसारण कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सुना । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों करोड़ देशवासियों से सीधे जुड़कर सकारात्मकता, सेवा और संकल्प का संदेश देते हैं। मन की बात कार्यक्रम के श्रवण अवसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क के जंगल में आज रविवार काे सुरक्षाबलाें के साथ हुई नक्सलियों की मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख के ईनामी 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, मारे गये एक महिला नक्सली एवं दो पुरुष नक्सलियों के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक .303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को नक्सलियों…

Read More