खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रविवार को स्थानीय भगत सिंह वार्ड के बूथ क्रं.146 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी का प्रसारण कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सुना । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों करोड़ देशवासियों से सीधे जुड़कर सकारात्मकता, सेवा और संकल्प का संदेश देते हैं।
मन की बात कार्यक्रम के श्रवण अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सरदार भगत सिंह एवं भारत रत्न कण्ठ कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया और भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने पावन शारदीय नवरात्रि पर्व की समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश निवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों को कम करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसका सीधा लाभ आमजनता को मिलेगा। हर वर्ग व क्षेत्र इस बड़े निर्णय से लाभान्वित होगा। समूचे देश में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनः देश की जनता से स्वदेशी अपनाने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने आह्वान किया है। देश में निर्मित उत्पाद और स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक खरीदने व उपयोग करने का उपक्रम बना कर हम सभी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
मन की बात कार्यक्रम श्रवण के दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, दयावती देवांगन, करण जैन, गोदावरी ठाकुर, सुरेश मथरानी,सूर्यकांत साहू, तुलसी ठाकुर, कुसुम साहू, कमला साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जन मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


