खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा ब्लॉक स्थित ग्राम हाराडुला में धर्मांतरण को लेकर अंतिम संस्कार के मामले ने विवाद का रूप ले लिया। ग्रामीणों ने धर्मांतरित महिला का शव गांव में दफनाने नहीं दिया, वहीं हिंदू सगठन के लोगों ने शव का दाह संस्कार नहीं करने दिया। इसके बाद मृतका के परिजन शव को लेकर चारामा मुक्तिधाम पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। यहां भी हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना है, तो पहले हिंदू धर्म अपनाना होगा, अन्यथा अपने गांव में ही संस्कार करें। जिसके बाद मृतका के परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए वापस सनातन धर्म में लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हाराडुला में राम सोनवानी और लक्ष्मणसोनवानी दोनों भाइयों ने ईसाई समाज में मतांतरण कर लिया था। आज उसकी माता का देहांत होने के उपरांत जब शव को गांव में अंतिम संस्कार करने गए, तो ग्रामीणों ने शव को दफनाना नहीं दिया। दोनों भाइयों ने शव को अपने चर्च शव ले गए थे, जो वहां भी उनको मना कर दिया गया। परिजनों ने शव को गांव में दफनाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना था कि मतांतरित महिला का अंतिम संस्कार गांव में नहीं होगा । मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करवाकर मामले का निपटारा करवाया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


