खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क के जंगल में आज रविवार काे सुरक्षाबलाें के साथ हुई नक्सलियों की मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख के ईनामी 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, मारे गये एक महिला नक्सली एवं दो पुरुष नक्सलियों के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक .303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं।
कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों की मिली आसूचना पर आज रविवार सुबह कांकेर-गरियाबंद ओ डीआजी एवं बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में रवाना हुई थी। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के उपरांत घटनास्थल से 2 पुरुष एवं 1 महिला नक्सली के शव बरामद किए गए है। मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्त 1. डीवीसीएम सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम एसीएम, सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी सचिव। इनामि 8 लाख रूपये, 2. एसीएम राजेश उर्फ राकेश हेमला एसीएम, नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमांडर। इनामी 5 लाख, एवं 3. पार्टी सदस्य बसंती कुंजाम उर्फ हिडमें पीएम, समन्वय/प्रोटेक्शन टीम, मानपुर नुआपाड़ा सदस्य, इनामी 1 लाख रूपये के रूप में हुई है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद बस्तर में तैनात पुलिस एवं सुरक्षाबल अतुलनीय निष्ठा और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सुरक्षाबलों का पलड़ा भारी है, जबकि माओवादी कैडर लगातार जमीन, संसाधन और जनसमर्थन खो रहे हैं। आईजीपी ने रेखांकित किया कि आज माओवाद पतन के कगार पर है, और कैडर दिन-प्रतिदिन अलग-थलग और निराश होते जा रहे हैं। उन्होंने शेष माओवादियों से अपील की कि वे इस वास्तविकता को स्वीकार करें, हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा से जुड़ें। साथ ही उन्हाेने नक्सलियाें काे चेतावनी देते हुए कहा कि जो अवैध और हिंसक गतिविधियां जारी रखेंगे, उन्हें निर्णायक ढंग से निपटाया जाएगा और कठोर परिणाम भुगतने होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


